नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर तैयारियों की जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की विस्तृत ...

नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर तैयारियों की जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, सभी कोषांगों को दिए निर्देश

नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर तैयारियों की जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा सभी कोषांगों को दिए निर्देश

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों के क्रम में आज समाहरणालय सभागार, सरायकेला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत की उपस्थिति में मतदान-पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बैठक के दौरान विभिन्न कोषांगों द्वारा संचालित गतिविधियों तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का विस्तृत परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए. साथ ही विभिन्न कोषांगों की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को शेष बचे कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में निरंतर भ्रमण एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था संबंधी परिस्थिति से त्वरित एवं प्रभावी रूप से निपटा जा सके. मतदान केंद्रों पर कतार प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास मार्ग की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

पोलिंग पार्टी डिस्पैच एवं रिसीविंग प्लान की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समयपूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. पर्दानशीं मतदान केंद्रों एवं ऐसे मतदान केंद्रों, जहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहाँ महिला मतदान कर्मियों की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. डिस्पैच हेतु आने वाली पोलिंग पार्टियों के निजी दोपहिया वाहनों की पार्किंग एनआरआई स्कूल परिसर में तथा निजी चारपहिया वाहनों की पार्किंग इंडोर स्टेडियम, सरायकेला में की जाएगी. इस संबंध में आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया.

सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएं (Assured Minimum Facilities) जैसे पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि समय से उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर बल लेखन का कार्य 20 फरवरी तक पूर्ण कर लेने को कहा गया. गणना कार्य हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाएं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोपरि रहेगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. शिकायतों के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, निदेशक डीआरडीए अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव 2026: डीसी-एसपी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, सुरक्षा की दृष्टि से दिये कई निर्देश

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार