न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की तैयारी पूरी हो गई है. रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने न्यूज 11 भारत से खास बातचीत में बताया कि पूरे शहर के पूजा पंडालों में 750 से अधिक CCTV कैमरा लगाया गया है. बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. रांची डीसी ने अपील की है कि जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का स्थानीय श्रद्धालुओं पालन करें. उन्होंने बताया कि विभिन्न पूजा पंडाल के आसपास भी वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे. असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने का काम किया जायेगा.
हाई अलर्ट में रहेंगे शहर के अस्पताल
रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि रांची के सदर अस्पताल, रिम्स के साथ-साथ हॉस्पिटल हाई अलर्ट में रहेंगे. वहीं, सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है. फेक न्यूज और सौहार्द बिगड़ने वाले लोगों को चिन्हित किया जायेगा. जिले में सुरक्षाबलों लेकर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहेंगे. ड्रोन कैमरा से भी नजर रखी जाएगी. 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. भारी वाहनों की शहर में इंट्री पर पाबंदी लगाई गई है. शहर में निगरानी रखने के लिए CCR और स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें- सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ नवरात्रि उत्सव आयोजित