किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत

खलारी/डेस्क:  सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के किचटो पंचायत के अंतर्गत आने वाले बराड़ीह गांव में भाजपा पिपरवार मंडल कमेटी की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई.बैठक की अध्यक्षता भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष रामलाल महतो एंव संचालन पिपरवार मंडल सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण मंडल के द्वारा किया गया.बैठक मे मुख्य रूप से सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया.बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम प्रभारी जुगनू जी एवं बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू उपस्थित थी.

मुख्य अतिथियों ने ग्रामीणों को सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 6 मार्च 2026 को क्षेत्र के वृद्ध महिला एवं पुरुषों को बस के माध्यम से तीर्थ दर्शन के लिए ले जाया जाएगा. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत फार्म भरना अनिवार्य होगा.फॉर्म में तीर्थ दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं का पूरा बायोडाटा, आवश्यक विवरण एवं अन्य जानकारी दर्ज की जाएगी, ताकि यात्रा सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके.बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से अपील की गई कि अधिक से अधिक वृद्धजनों को इस पावन अवसर का लाभ दिलाने हेतु सहयोग करें और समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें.

बैठक में मुख्य रूप से बूथ अध्यक्ष हिना कुमारी,अनिता देवी,शीतल महतो,बेबी देवी, ऐश्वर्या देवी,माधुरी देवी, सत्येंद्र शर्मा,सूरज महतो, जगदीश महतो,खेमलाल महतो,चुरामन महतो,महेंद्र महतो,दुरीपाल महतो, ललकु महतो,सागर महतो, शिवम साहू,मुनेश मुंडा, सुदेश गंझु,रतु गंझू,भुनेश्वर मुंडा,राघवेंद्र कुमार,शिवम साहू,कालेश्वर राम,शिव शंकर,शिवम मेहता सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

संबंधित सामग्री

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार