बरवाडीह में पंचमुखी शिव मंदिर मार्ग पर बह रहा नाली का गंदा पानी, श्रद्धालुओं व र...

बदहाली से परेशानी

बरवाडीह में पंचमुखी शिव मंदिर मार्ग पर बह रहा नाली का गंदा पानी, श्रद्धालुओं व राहगीरों की बढ़ी परेशानी

मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में आते हैं श्रद्धालु

बरवाडीह में पंचमुखी शिव मंदिर मार्ग पर बह रहा नाली का गंदा पानी श्रद्धालुओं व राहगीरों की बढ़ी परेशानी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर इन दिनों नाली का गंदा पानी बहने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने के कारण मार्ग की स्थिति बदहाल हो गई है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से नाली की समुचित सफाई नहीं होने तथा जल निकासी की व्यवस्था कमजोर रहने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है. 

मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन सड़क पर बह रहे गंदे पानी के कारण उन्हें मजबूरी में उसी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है. वहीं बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर रूप धारण कर लेती है. सड़क पर फिसलन बढ़ जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से अविलंब नाली की सफाई कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है. उनका कहना है कि पंचमुखी शिव मंदिर क्षेत्र बरवाडीह की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को राहत मिल सके तथा मंदिर मार्ग को स्वच्छ और सुगम बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग रेल लाइन डबलिंग को मिली रफ्तार, ₹342 करोड़ की परियोजना से बदलेगी रेल कनेक्टिविटी

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए