खदान में चाकू मारकर हत्या मामले में धनवार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी से की जा रही है पूछताछ

By : Vaibhaw Vikram
खदान में चाकू मारकर हत्या मामले में धनवार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी से की जा रही है पूछताछ

न्यूज11 भारत
राजधनवार/डेस्क:
धनवार थाना क्षेत्र के खैरीडीह में हुए चर्चित खदान हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चाकू मारकर की गई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में धनवार थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, खदान में लंबे समय से चल रहे विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच शुरू की और तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है. साथ ही, हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है.

यह भी पढ़ें: भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के गुर्गे सैफी को धनबाद पुलिस ने दूसरी बार लिया रिमांड में, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे!

संबंधित सामग्री

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।