न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. धनबाद से लापता लोन रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल की हत्या कर दी गई हैं. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई लरते हुए विकास खंडेलवाल को गिरफ्तार किया हैं. बता दें कि, अमित के फोन पर 15 लाख रूपए की फिरौती की मांग की गई थी. जिसके आधार पर पुलिस ने लोकेशन का पता लगाया. यह हत्या 1 करोड़ रूपए के लोन सेटलमेंट को लेकर की गई हैं.
यह भी पढ़े: रांची: बरियातू में महिला से हुई स्नैचिंग की कोशिश, बाइकर्स गैंग फेल, CCTV में कैद वारदात