Ark Sahuliyar
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: चतरा एयर एंबुलेंस दुर्घटना की जांच के सिलसिले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की टीम मंगलवार को रांची पहुंची. जांच दल जल्द ही चतरा के लिए रवाना होगा, जहां हादसा हुआ था. टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाएगी. साथ ही विमान से ब्लैक बॉक्स को भी बरामद किया जाएगा, ताकि तकनीकी आंकड़ों के आधार पर हादसे की विस्तृत जांच की जा सके. अधिकारियों का कहना है कि ब्लैक बॉक्स से प्राप्त जानकारी के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट दिशाहीन और तथ्यहीन बजट: आदित्य साहू
झारखंड