प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क: चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद काली चरण सिंह ने बरवाडीह प्रखंड में मनरेगा एवं आपूर्ति विभाग से जुड़ी योजनाओं के सुचारू संचालन और जनहित के कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से दीपक तिवारी (मोबाइल नं.- 8757183131) को अपना अधिकृत प्रतिनिधि नामित किया है.
इस संबंध में सांसद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरवाडीह को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि दीपक तिवारी प्रखंड कार्यालय, मनरेगा एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित सभी कार्यों में सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे. सांसद का कहना है कि प्रतिनिधि नियुक्त होने से विभागीय कार्यों की निगरानी और निष्पादन में पारदर्शिता व गति आएगी, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.
यह भी पढ़े: जमुई के युवक की गावां में बाइक दुर्घटना में मौत, दो गंभीर रूप से घायल