व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष बने दीपक राज, जीत के बाद निकाला गया भव्य विजय जुलूस

व्यावसायिक संघ

व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष बने दीपक राज, जीत के बाद निकाला गया भव्य विजय जुलूस

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और जुलूस के दौरान जमकर खुशी मनाई गई.

व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष बने दीपक राज जीत के बाद निकाला गया भव्य विजय जुलूस 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड व्यावसायिक संघ के चुनाव में 427 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक राज के समर्थकों ने रविवार को भव्य विजय जुलूस निकाला. चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और जुलूस के दौरान जमकर खुशी मनाई गई.

विजय जुलूस बाजार क्षेत्र से शुरू होकर बस स्टैंड, आदर्शनगर, सब्जी मंडी, रेलवे क्षेत्र होते हुए बाबा चौक तक पहुंचा. इस दौरान समर्थकों ने दीपक राज का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की. जगह-जगह व्यवसायियों और स्थानीय लोगों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी.बताते चलें कि व्यावसायिक संघ के चुनाव में कुल 613 मत पड़े थे. दीपक राज को 508 वोट, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मनोज प्रसाद को 81 वोट मिले. वहीं 24 मत अमान्य घोषित किए गए. 

इस प्रकार दीपक राज ने 427 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल कर दोबारा अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया.विजय जुलूस के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला. ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के बीच समर्थकों ने दीपक राज की जीत का जश्न मनाया. दीपक राज ने सभी व्यवसायियों और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि संघ की मजबूती और व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी पूरी ईमानदारी से काम करेंगे.

चुनाव प्रभारी पंकज अग्रवाल उर्फ डब्लू तथा उनकी टीम में आनंद अग्रवाल, स्वरित छावड़ा समेत अन्य लोगों ने चुनाव प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विजय जुलूस में बड़ी संख्या में व्यवसायी और समर्थक शामिल रहे.

संबंधित सामग्री

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

झारखंड

JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई, राजन कुमार को पटना से किया गिरफ्तार

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर के एक होटल में ले जाकर परीक्षा के प्रश्नों और उत्तरों को रटवाया था

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

झारखंड

सरकार बताए कि छात्रों पर गंभीर धाराएं वाले मुकदमे वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में पहल क्यों नहीं हुई - प्रतुल शाहदेव

मंत्रियों ने छात्रों के साथ धरना स्थल पर डांस तक का नाटक किया, परंतु रिलीफ नहीं पहुंचाया

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया