डीएवी पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में धूमधाम से मनाया गया पहला वार्षिक खेल दिवस

By : News11 Bharat
डीएवी पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में धूमधाम से मनाया गया पहला वार्षिक खेल दिवस

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीसीएल सीएसआर के तहत पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में शनिवार को पहला वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया.मुख्य अतिथि के रूप मे अशोका वेस्ट परियोजना पदाधिकारी बिमल कुमार मौजूद थे.स्कूल के बच्चों ने तिलक लगाकर एंव विद्यालय की प्राचार्या आभा खन्ना ने मुख्य अतिथि को प्राकृतिक प्लांट देकर स्वागत किया.मुख्य अतिथि बिमल कुमार ने विद्यालय के खेल ध्वज फहरा कर कार्यक्रम की शुरूआत की.जिसके बाद बच्चो द्वारा मार्च पास्ट पेश किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन और एकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.तत्पश्चात मशाल प्रज्ज्वलन और शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ.

मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल कल्याणपुर ने अपने छह महीने में काफी प्रगति कर रहा है.उन्होंने विद्यालय परिवार को भव्य और सुसज्जित आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी.उन्होंने कहा कि बच्चों में काफी उत्साह ऊर्जा और समर्पण है जो सराहनीय है.छोटे बच्चों का आत्मविश्वास उज्ज्वल भविष्य का संकेत है.उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल को भी महत्व दिया जा रहा है.

विद्यालय की प्राचार्या आभा खन्ना ने सीसीएल के अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिनके  सहयोग से आज यह आयोजन संभव हो पाया. उन्होंने सभी अभिभावकों शिक्षकों और बच्चों को खेल दिवस की शुभकामना दी.उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता,टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है खेल का अर्थ जितना नहीं बल्कि हार को स्वीकारना भी सिखाता है.

मौके पर विशिष्ट अतिथि मे मौजुद सीएसआर अधिकारी उज्ज्वल कुमार,डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा के प्राचार्य साहिल ठाकरान व पिपरवार एएफएम अनिमेष ठाकुर को प्राकृतिक प्लांट  प्रदान कर उनका स्वागत किया गया.विद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.इसके बाद 50 मीटर टॉफी,स्पून मार्बल,रेडी टू स्कूल,फ्रॉग रेस,200 मीटर दौड़,200 रिले रेस,मैथमेटिकल रेस का आयोजन किया गया.वही अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कराई गई,जिसमें अभिभावकों ने बड़ा उत्साह दिखाया.अर्चना कुमारी और सतनाम सिंह विजयी रहे.विद्यालय की प्राचार्या ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों , अभिभावकों ग्रुप डी स्टाफ को धन्यवाद दिया.मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका निक्की कुमारी और ममता कुमारी ने किया. कार्यक्रम मे पीयूष कुमार और सान्वी प्रसाद और आराध्या कुमारी बेस्ट एथलीट रहे.धन्यवाद ज्ञापन प्रमिला कुमारी ने दिया.इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चे,शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: अज्ञात अपराधियों ने वकील के भाई को गोली मारकर किया घायल, रिम्स रेफर

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.