दलमा बनेगा पर्यटन हब: मंत्री सुदिव्य कुमार ने 30 ईको कॉटेज का किया भूमि पूजन, Jungle Safari का हुआ भव्य आगाज़

By : Ark Sahuliyar
दलमा बनेगा पर्यटन हब: मंत्री सुदिव्य कुमार ने 30 ईको कॉटेज का किया भूमि पूजन, Jungle Safari का हुआ भव्य आगाज़

न्यूज़11 भारत
पूर्वी सिंहभूम/डेस्क:
राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित करने की 'अबुआ सरकार' की प्रतिबद्धता आज धरातल पर उतरती दिखी. पूर्व में किए गए वादों को गति देते हुए आज मंत्री (पर्यटन, कला-संस्कृति, नगर विकास एवं आवास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग) सुदिव्य कुमार द्वारा दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य (Dalma Wildlife Sanctuary) में 30 ईको कॉटेज (30 Eco Cottages) का विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया. इसके साथ ही, वन्यजीव प्रेमियों के रोमांच को बढ़ाने हेतु उन्होंने सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विधिवत 'जंगल सफारी' (Jungle Safari) का शुभारंभ किया. इस समारोह में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन तथा ईचागढ़ विधायक सविता महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे.

  • सुविधाजनक प्रवास और प्राकृतिक आनंद

मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि इन 30 ईको कॉटेज के निर्माण से यहाँ आने वाले पर्यटकों को अभ्यारण्य के समीप ठहरने की उत्कृष्ट सुविधा मिलेगी. इससे पर्यटक प्रकृति के बीच रहकर दलमा की वादियों और इसके नैसर्गिक सौंदर्य का भरपूर लुत्फ उठा सकेंगे. सरकार का लक्ष्य पर्यटकों के प्रवास को अधिक सुलभ और आरामदायक बनाना है.

  • रोमांचक जंगल सफारी

सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाने के पश्चात मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों ने स्वयं भी जंगल सफारी के माध्यम से अभ्यारण्य का भ्रमण किया. इस नई सेवा से अब पर्यटकों के लिए दलमा की सैर अधिक सुरक्षित और रोमांचकारी हो जाएगी.

  • विकास के प्रति संकल्प

इस अवसर पर सुदिव्य कुमार ने कहा, "दलमा झारखंड की प्राकृतिक धरोहर का केंद्र है. हमने इसे पर्यटन हब बनाने का जो संकल्प लिया था, आज ईको कॉटेज का शिलान्यास और सफारी का शुभारंभ उसी दिशा में बढ़ते कदम हैं. इन सुविधाओं से क्षेत्र की एक नई पहचान बनेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

ये भी पढ़ें- चास नगर निगम चुनाव: मेयर पद के प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह, अविनाश कुमार को 'बिस्किट छाप', उमेश ठाकुर को 'बक्सा छाप'

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.