न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क: चाईबासा में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव निवासी परमेश्वर पुरती के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 16.92 लाख रुपये उड़ा लिये. पुरती ने थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है और कहा कि 10 नवंबर की रात करीब 9 बजे मेरे मोबाइल पर फोन आया. फोन करने वाले ने बताया कि जीवन पेंशन प्रमाण पत्र का डाटा अपडेट करना हैं. उसने पूछा कि आप कहां से बोल रहे हैं. ठगी ने जानकारी दी कि बैंक ऑफ इंडिया प्रधान शाखा कार्यालय बांद्रा-कुर्ला (मुंबई) के पेंशन विभाग से बात हो रही हैं. ठग ने बताया कि आपके पेंशन जीवन प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक जानकारी जरूरी है. इसपर पीड़ित ने बैंक खाते अन्य जानकारी उपलब्ध करा दी. इसके तुरंत बाद खाते से साइबर अपराधी 16.92 लाख रुपये की निकासी कर ली.
यह भी पढ़े: पटना में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार ने आज अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया