साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

Cyber ​​fraud case registered; ₹2 lakh illegally w

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

राजगंज बाजार चौक निवासी एक सीमेंट व्यवसायी साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से लगभग 2 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली.

साइबर ठगी का मामला दर्ज सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क:
राजगंज बाजार चौक निवासी एक सीमेंट व्यवसायी साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से लगभग 2 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. मामले को लेकर पीड़ित व्यवसायी ने राजगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजगंज बाजार चौक निवासी सीमेंट व्यवसायी के बैंक ऑफ इंडिया के दो खातों से अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से करीब 2 लाख रुपये निकाल लिए गए. खाते से रकम कटने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की.

पुलिस ने आवेदन के आधार पर मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है. इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 319(2), 318(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(C) एवं 66(D) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और साइबर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों ने लोगों से ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस और साइबर हेल्पलाइन को देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
 
संबंधित सामग्री

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

झारखंड

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ किया गया. इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में राज्यभर के उदीयमान शतरंज खिलाड़ियों, प्रतिष्ठित

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 को सफल बनाने को लेकर बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयो

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय : आदित्य साहू

झारखंड

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय : आदित्य साहू

समाज और राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाने वाले महान विभूतियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उनके योगदान को दे रहा है उचित सम्मान

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

झारखंड

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान

जीटी रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी ऑल्टो कार, पांच घायल; एक बच्चे समेत दो की हालत गंभीर

झारखंड

जीटी रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी ऑल्टो कार, पांच घायल; एक बच्चे समेत दो की हालत गंभीर

राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कोलकाता-दिल्ली सिक्स लेन पर बोराबांध के समीप मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर के पास पलट गई.