पैनम कोल के खिलाफ PIL पर हाईकोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अगली तारीख 20 जनवरी को 

By : Mansi Kumari
पैनम कोल के खिलाफ PIL पर हाईकोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अगली तारीख 20 जनवरी को 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पैनम कोल माइंस द्वारा अवैध खनन किए जाने की सीबीआई जांच और विस्थापितों के पुनर्वास की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ के समक्ष हुई. 

सुनवाई के दौरान पंजाब पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया गया. कॉर्पोरेशन की तरफ से उपस्थित अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि पूरे मामले में पैनम कोल की ओर से गंभीर गड़बड़ियां की गई है और नियमों का उल्लंघन हुआ हैं. जिसके बाद पंजाब पावर ग्रिड के आरोपों पर पैनम कोल की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने जवाब देने के लिए समय मांगा. अदालत ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 20 जनवरी तय कर दी. हाईकोर्ट ने अपने पिछले आदेश में पंजाब पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन से यह स्पष्ट करने को कहा था कि उसकी कितनी संपत्ति है और क्यों न उस संपत्ति को सीज कर बेच दिया जाए. इस सुनवाई में कोर्ट ने अपने उस आदेश में किसी तरह का संशोधन नहीं किया.

बता दें कि ,पैनम माइंस नाम की कंपनी को वर्ष 2015 में सरकार की ओर से पाकुड़ और दुमका जिले में कोयला खनन का लीज दिया गया था. इस खनन कार्य में पैनम कोल के साथ पंजाब पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन भी शामिल थी. पैनम कोल पर आरोप है कि कंपनी ने निर्धारित लीज क्षेत्र और तय मात्रा से अधिक खनन किया. इससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ हैं. इसी को लेकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग उठाई गई हैं. इस मामले में हाईकोर्ट के अधिवक्ता राम सुभग सिंह ने जनहित याचिका दाखिल की हैं.

यह भी पढ़े: रांची के गढ़ा टोली में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
 

संबंधित सामग्री

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया 

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती