श्रावण मास

सावन की अंतिम सोमवारी पर भरनो के विभिन्न शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सावन की अंतिम सोमवारी पर भरनो के विभिन्न शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: पवित्र सावन माह की चौथी और अंतिम सोमवारी को भरनो प्रखंड क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा.अहले सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन,जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.शिवभक्त सुबह स्नान कर हाथों में पूजा सामग्री और जल लेकर शिवालयों की ओर रवाना हुए.मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा.श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल,धतूरा,भांग और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की.

भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की.सावन की अंतिम सोमवारी होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा शिवालयों में काफी अधिक भीड़ देखने को मिली.प्रखंड के कमलपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.इसके अलावा स्कूल चौक शिव मंदिर,ब्लॉक चौक शिव मंदिर,बाजार रोड स्थित शिव मंदिर,छठ तालाब शिव मंदिर,थाना परिसर स्थित शिव मंदिर और ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

वहीं समसेरा स्थित सत्यवानी आश्रम सहित बूढ़ीपाठ, अमलीया,डोम्बा,डूडीया,करंज,करौंदाजोर समेत प्रखंड के विभिन्न गांवों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की.कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का अभिषेक किया और भजन-कीर्तन के माध्यम से भोलेनाथ की आराधना की.सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. महिला,पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे.पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा.श्रद्धालुओं ने सावन माह की अंतिम सोमवारी पर भगवान शिव की आराधना कर अपने और अपने परिवार के लिए सुख,शांति और समृद्धि की मंगलकामना की.

यह भी पढ़ें: नगर परिषद के पुराने कार्यालय भवन में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

संबंधित सामग्री

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

'देश ने छात्रों, युवाओं एवं Gen-Z की हुंकार सुनी...' DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने दी बधाई 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने DUSU चुनाव में ABVP के शानदार प्रदर्शन पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी.