पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग आयोजित, महाशिवरात्रि एवं नगर निकाय चुना...

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग आयोजित, महाशिवरात्रि एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर विशेष निर्देश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग आयोजित महाशिवरात्रि एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर विशेष निर्देश

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पुलिस अधीक्षक, पलामू की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी), पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, अपराध नियंत्रण की रणनीति की समीक्षा करना तथा आगामी नगर निकाय चुनाव एवं महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था.

बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा एवं आवश्यक निर्देश दिए गए:

  • महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विशेष सतर्कता
  • महाशिवरात्रि पर्व के दौरान सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया
  • संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी
  • शिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाले मंगल जुलूस के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी

नगर निकाय चुनाव की तैयारी

  • आगामी नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई.
  • सभी लाइसेंसी हथियारों को अविलंब जमा कराने का निर्देश दिया गया
  • संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया
  • QRT (त्वरित कार्रवाई दल) की तैयारी एवं प्लान की समीक्षा की गई
  • नियमित फ्लैग मार्च आयोजित करने का निर्देश दिया गया
  • बड़े वाहनों, काले शीशे वाले वाहनों, बिना हेलमेट एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सघन जांच अभियान चलाने पर जोर दिया गया
  • चुनाव के बाद होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया

मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध अभियान

  • अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं अफीम/पोस्ता की अवैध खेती के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया
  • NDPS Act की धारा-47 के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों को अवैध खेती की सूचना पुलिस को समय पर देने हेतु जागरूक करने पर बल दिया गया
  • आई-रेड (I-RAID) अभियान एवं पोस्ता विनिष्टीकरण की समीक्षा कर लंबित मामलों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया

अपराध समीक्षा एवं लंबित मामलों का निष्पादन

  • जिले में हत्या, लूट, डकैती, दहेज हत्या, महिला अपराध, एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराध से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई
  • चार वर्ष से अधिक पुराने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया
  • 17 फरवरी को एससी/एसटी एवं पॉक्सो मामलों की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया
  • साक्ष्य संकलन, 11F(2) से संबंधित मामलों एवं अनुसंधान की प्रगति की भी समीक्षा की गई

थाना स्तर पर जवाबदेही एवं जनसंपर्क
सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने, जनता के साथ समन्वय स्थापित करने एवं पुलिस पर विश्वास को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया. पुलिस अधीक्षक महोदया ने स्पष्ट निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि पर्व एवं नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था संबंधी समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिला पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या नियंत्रण कक्ष को दें.

यह भी पढ़े: मंईयां सम्मान योजना: जिन महिलाओं को नहीं मिल रहा पैसा उन्हें मिलेंगे 2500 रुपये.. जानें कैसे

 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त