सुरक्षा चेतावनी

रांची के आसपास के क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश से सभी फॉल और डैम उफान पर, पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी

रांची और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जोन्हा, हुंडरू, दशम फॉल एवं सीता फॉल, रिमिक्स फॉल एवं अन्य सभी जलप्रपातों (डैम ) में उफान पर है

By : Ark Sahuliyar
रांची के आसपास के क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश से सभी फॉल और डैम उफान पर, पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जोन्हा, हुंडरू, दशम फॉल एवं सीता फॉल, रिमिक्स फॉल एवं अन्य सभी जलप्रपातों (डैम ) में उफान पर है, जिसको लेकर पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी, जलप्रपात अपनी पूर्ण उफान पर हैं. इन जलप्रपातों में जलधारा की प्रबल गति और चट्टानों से टकराने वाली धाराएं प्रकृति की अपार शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं. हालांकि यह दृश्य आकर्षक और मनोरम है, लेकिन यह अत्यंत खतरनाक भी है. एक छोटी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है.  

वर्तमान में जलप्रपातों के आसपास का क्षेत्र घूमने जाने के समय सावधानी रखें
जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों, आगंतुकों और स्थानीय लोगों से जोन्हा और हुंडरू जलप्रपातों के आसपास के क्षेत्रों में जाने पर अतिसावधानी बरतने की अपील की है. वर्तमान में जलप्रपातों के आसपास का क्षेत्र अत्यंत जोखिम भरा है. तेज जलधारा, फिसलन भरी चट्टानें और अचानक जलस्तर बढ़ने की संभावना पर्यटकों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है.  

जिला प्रशासन की ओर से सुझाव 

  • पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनुरोध है कि वे जलप्रपातों के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें.
  • स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें.
  • मौसम और जलप्रपातों की स्थिति के बारे में स्थानीय समाचारों और प्रशासनिक सूचनाओं पर नजर रखें.  
  • जलप्रपातों जैसे जोखिम भरे क्षेत्रों से दूर रहें
  • अत्यधिक बारिश के समय डैम में बोटिंग बिल्कुल न करें.
  • नशा-पान करके जल-प्रपात न घूमे एवं नशा पान करके बोटिंग न करें.
  • पर्यटन विभाग के सभी अनुदेशों का पालन करें तथा पर्यटक मित्र की बात को ध्यान से सुनें और मानें.

यह भी पढ़ें- मगध-आम्रपाली कोल क्षेत्र में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग से 275 टन अवैध कोयला बरामद, ड्रोन से भी रखी जा रही नज़र

संबंधित सामग्री

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल 

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल 

घाटशिला से JMM विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल सुरक्षा गार्डों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया.

JSSC-CGL नियुक्ति में गड़बड़ी मामले CID ने गावां थाना क्षेत्र से संजय कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

JSSC-CGL नियुक्ति में गड़बड़ी मामले CID ने गावां थाना क्षेत्र से संजय कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

JSSC-CGL मामले में उनकी भूमिका और मामले से जुड़े संभावित कनेक्शन को लेकर चल रही पूछताछ

मगध-आम्रपाली कोल क्षेत्र में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग से 275 टन अवैध कोयला बरामद, ड्रोन से भी नज़र

मगध-आम्रपाली कोल क्षेत्र में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग से 275 टन अवैध कोयला बरामद, ड्रोन से भी नज़र

चतरा जिले के मगध-आम्रपाली कोयला क्षेत्र से एक बड़ी खबर है. कोयला माफियाओं और अवैध खनन के खिलाफ सीआईएसएफ (CISF) ने एक बार फिर तगड़ा प्रहार किया है.

36 साल तक चला मुकदमा, दो आरोपियों की मौत के बाद आया हाई कोर्ट का फैसला

36 साल तक चला मुकदमा, दो आरोपियों की मौत के बाद आया हाई कोर्ट का फैसला

झारखंड उच्च न्यायालय ने सरायकेला में साल 1990 में हुए एक गोलीकांड मामले में पूरे 36 साल बाद अपना अंतिम फैसला सुनाया है.

भारतीय टीम का जलवा बरकरार, एशियन गेम्स के चौथे दिन तक 1 गोल्ड समेत जीत चुकी है 12 मेडल

भारतीय टीम का जलवा बरकरार, एशियन गेम्स के चौथे दिन तक 1 गोल्ड समेत जीत चुकी है 12 मेडल

मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया सिल्वर, महिला और पुरुष स्कीट टीमों ने दिलाए ब्रॉन्ज