किशन मोदक मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

किशन मोदक मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

किशन मोदक मौत मामले में पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मृत हुए लाघला गांव निवासी किशन मोदक के निधन के पांचवें दिन कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया. कांग्रेस के बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा एवं बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल मंगलवार को लाघला गांव स्थित मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की.

इस दौरान नेताओं ने मृतक की पत्नी और उनके दो छोटे-छोटे बच्चों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंताजनक है. उन्होंने मांग की कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपितों को गिरफ्तार करे और मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे.

जिलाध्यक्ष जवाहरलाल मेहता ने कहा कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो वे इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) को देंगे तथा पीड़ित परिवार को साथ लेकर न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी प्रकार के दबाव में प्रशासन को काम नहीं करना चाहिए.

मृतक की पत्नी ने कांग्रेस नेताओं को घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके परिवार का सहारा छिन गया है, बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

उन्होंने भावुक होकर कहा, “क्या पुलिस सिर्फ अमीर लोगों के लिए है? हमारा सब कुछ उजड़ गया, बच्चों के पिता की हत्या कर दी गई, मुझे विधवा बना दिया गया, लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.”

मीडिया से बातचीत के दौरान जिलाध्यक्ष जवाहरलाल मेहता ने कहा कि राज्य सरकार के साथ गठबंधन में सरकार चलने का यह मतलब नहीं है कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट जाए. उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रभावशाली व्यक्ति या बिचौलिये के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है तो उसकी भी पहचान कर उचित कदम उठाया जाना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी.

इस अवसर पर गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण भी मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर में दोषियों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

गौरतलब है कि चंदनकियारी थाना क्षेत्र के लाघला गांव निवासी किशन मोदक की मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इसके बाद मंगलवार को ग्रामीणों और परिजनों ने शव को चंदनकियारी थाना गेट पर रखकर घेराव किया था. मौके पर पहुंचे चास एएसपी ने दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ था. हालांकि परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद अब तक घटना में शामिल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

यह भी पढ़ें: अवैध बालू तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: खनन विभाग व अमलाबाद पुलिस ने दो ट्रैक्टर किए जब्त

 

संबंधित सामग्री

सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाथरा एवं बेहेड़ा गांव में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

झारखंड

सांसद बिद्युत बरण महतो ने पाथरा एवं बेहेड़ा गांव में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

अवैध बालू तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: खनन विभाग व अमलाबाद पुलिस ने दो ट्रैक्टर किए जब्त

झारखंड

अवैध बालू तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: खनन विभाग व अमलाबाद पुलिस ने दो ट्रैक्टर किए जब्त

गिद्दी में सीसीएल परियोजना के मैनेजर समेत पांच अधिकारियों-कर्मचारियों के ठिकानों पर सीबीआई ने दी दबिश

झारखंड

गिद्दी में सीसीएल परियोजना के मैनेजर समेत पांच अधिकारियों-कर्मचारियों के ठिकानों पर सीबीआई ने दी दबिश

रांची पुलिस ने तनवीर अंसारी हत्याकांड का किया खुलास, प्रेम प्रसंग के कारण बेटे ने लोहे के रॉड से मारकर की थी हत्या

झारखंड

रांची पुलिस ने तनवीर अंसारी हत्याकांड का किया खुलास, प्रेम प्रसंग के कारण बेटे ने लोहे के रॉड से मारकर की थी हत्या

रांची पुलिस की दबिश के बाद कुख्यात अपराधी रामदेव उरांव समेत तीन अपराधियों ने किया सरेंडर

झारखंड

रांची पुलिस की दबिश के बाद कुख्यात अपराधी रामदेव उरांव समेत तीन अपराधियों ने किया सरेंडर