संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं झारखंड के सह-प्रभारी श्री भूपेंद्र मरावी का मेदिनीनगर आगमन हुआ. उनके साथ जिला प्रभारी विनय सिन्हा दीपू भी उपस्थित रहे. इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम चुनाव एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई.
बैठक को संबोधित करते हुए श्री भूपेंद्र मरावी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि शहर की दिशा और विकास मॉडल तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी नगर प्रशासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन, ऊर्जा और एकजुटता के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाएं तथा कांग्रेस समर्थित महापौर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करें.
जिला प्रभारी विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय, सतत जनसंपर्क और प्रत्येक वार्ड में सक्रियता बढ़ाने की अपील की.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पलामू जिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी ने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी तरह एकजुट है और प्रत्येक कार्यकर्ता नम्रता त्रिपाठी की जीत के लिए संकल्पित है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता परिवर्तन और जवाबदेह नेतृत्व के पक्ष में खड़ी है तथा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को व्यापक समर्थन मिल रहा है.
बैठक में नम्रता त्रिपाठी की जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस रणनीति बनाई गई. इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित शर्मा की भी गरिमामय उपस्थिति रही.
बैठक में दीनानाथ तिवारी, चंद्रशेखर शुक्ला, रामाशीष पाण्डेय, विनोद तिवारी, मिथिलेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, रामदेव यादव, लक्ष्मीनारायण तिवारी, सुधीर चंद्रवंशी, मुकेश सिंह चंदेल, रेखा सिंह, सुधीर सिंह, रामानंद पाठक, गोपाल सिंह, राजेश चौरसिया, पप्पू अज़हर, नसीम खान, जिशान खान, मुश्ताक अहमद, विनोद पाठक, तुलसी पासवान, सुधीर पासवान, सुनीता श्रीवास्तव, शहज़ाद अली सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा कॉलेज परिसर में प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद, युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश