कोचा खास, तोरपा में समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट गांव का शुभारंभ, मंत्री दीपिक...

कोचा खास, तोरपा में समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट गांव का शुभारंभ, मंत्री दीपिका पांडे सिंह हुई शामिल

कोचा खास तोरपा में समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट गांव का शुभारंभ मंत्री दीपिका पांडे सिंह हुई शामिल 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
कोचा खास, तोरपा (खूंटी) में आज समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट गांव की शुरुआत की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, दीपिका पांडे सिंह ने इसे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों का स्थानीय समाधान बताते हुए कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण, सतत आजीविका और समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

height=267

झारखंड की महिलाएं समूह बनाकर संगठित हो रही हैं और अपनी आजीविका को सशक्त बना रही: दीपिका पांडे सिंह 
मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि झारखंड की महिलाएं समूह बनाकर संगठित हो रही हैं और अपनी आजीविका को सशक्त बना रही हैं. सरकार भी इसी सोच के अनुरूप योजनाएं लागू कर रही है. मंईयां सम्मान योजना से 50 लाख महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता, बिजली बिल माफी और मनरेगा में 100 दिन का रोजगार जैसे कदमों ने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को नई गति दी है.

height=267

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है—हर परिवार तक आर्थिक सुरक्षा पहुंचाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और गांवों को जलवायु-संवेदनशील, सशक्त व टिकाऊ मॉडल के रूप में विकसित करना.

height=267

दीपिका पांडे सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि इन पहलों से कृषि-प्रसंस्करण, ग्रामीण उद्यमिता, महिलाओं द्वारा संचालित आपूर्ति श्रृंखलाएं और हरित आजीविका जैसे नए अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि ऊर्जा को आजीविका से जोड़कर ये गांव अब सतत और जलवायु-लचीले विकास के केंद्र बन रहे हैं. इस अवसर पर खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया भी उपस्थित रहे.

height=267

height=267

height=267

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से "राष्ट्रीय युवा शक्ति" के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त