Jharkhand Weather: ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड! रांची-गुमला बना ‘छोटा मिनी लद्दाख’, कई जिलों का तापमान 5 डिग्री के नीचे

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड! रांची-गुमला बना ‘छोटा मिनी लद्दाख’, कई जिलों का तापमान 5 डिग्री के नीचे

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड इस समय कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में हैं. पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई राहत नहीं दिखी हैं. गुमला में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगातार तीसरे दिन इसी स्तर पर बना हुआ हैं. राज्य के कई हिस्सों में तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच मंडरा रहा है, जबकि जमशेदपुर और पश्चिमी सिंहभूम जैसे दक्षिणी इलाकों में भी पारा गिरकर 12 डिग्री तक पहुंच गया हैं. 

मौसम विभाग का कहना है कि आज भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी. रांची समेत कई जिलों में घना कोहरा और बर्फीली हवा लोगों को दिनभर परेशान करती रहेगी.

हिमालयी बर्फबारी का असर
हिमालय में हो रही लगातार बर्फबारी का सीधा असर झारखंड में महसूस किया जा रहा हैं. तेज कंकणी और बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया हैं. कई जिलों में स्थिति यह है कि लोग दो मिनट भी बाहर रहना मुश्किल समझ रहे हैं. खूंटी, गुमला और मैक्लुस्कीगंज में तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की खबर है, जिसने ठंड के तेवर और भी सख्त कर दिए हैं. इससे दैनिक जीवन पर भी भारी असर पड़ रहा है न स्कूलों में बच्चों की आवाजाही पहले जैसी दिख रही है, न बाजारों में रौनक.

इन जिलों में रहेगा सबसे ज्यादा खतरा
मौसम विभाग ने चतरा, कोडरमा, पलामू, खूंटी, सिमडेगा, रांची, लोहरदगा और लातेहार के लोगों को खास सावधान रहने की सलाह दी हैं. इन जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के आसपास रहने की संभावना हैं.

यह भी पढ़े: न्यूज़ चैनल Aaj Tak ने रांची के कैमरा मैन राकेश कुमार तिवारी को दिया लांग सर्विस एवार्ड
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.