Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की हो रही धीमी एंट्री, हवा बढ़ाएगी सर्दी का एहसास

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की हो रही धीमी एंट्री, हवा बढ़ाएगी सर्दी का एहसास

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में इस बार ठंड एक झटके में नहीं, बल्कि कदम-दर-कदम दस्तक दे रही हैं. धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में 22 और 23 नवंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, लेकिन हवा की ठंडक सर्दी को थोड़ा और तीखा बना देगी.

मौसम विभाग के अनुसार, इन दो दिनों में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की उम्मीद हैं. दिन में हल्की धूप राहत देगी, पर रात और सुबह की हवा शरीर में चुभन बढ़ा सकती हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम से आ रही निचले स्तर की ठंडी हवाएं इस बदलते मौसम की सबसे बड़ी वजह हैं. आसमान साफ रहने से कोहरे की संभावना बहुत कम है, लेकिन हवा की ठंडक लगातार असर दिखाती रहेगी. हालांकि भारी ठंड का दौर फिलहाल शुरू नहीं हो रहा है, पर तापमान में रोज़ाना हल्की गिरावट जारी रहेगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जाने की पूरी संभावना हैं.

साफ तौर पर कहें तो इस बार ठंड धीरे-धीरे दस्तक देगी, लेकिन ठंडी हवा उसका एहसास अभी से करा रही हैं. मौसम विभाग ने कोई चेतावनी तो जारी नहीं की है, मगर सुबह-शाम बढ़ती ठिठुरन के चलते गर्म कपड़ों की तैयारी अब जरूरी हो गई हैं.

यह भी पढ़े: धनबाद में अनिल गोयल के आवास पर ED की छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज़ और डिजिटल सामग्री जब्त
 
संबंधित सामग्री

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।