अज्ञात वाहन की चपेट में आई 12वीं की छात्रा

बिरनी प्रखंड में अज्ञात वाहन की चपेट में आई 12वीं की छात्रा, मौके पर मौत 

बिरनी प्रखंड के गारागुरु गांव में अज्ञात वाहन ने एक 12वीं की छात्रा को चपेट में लेने से मौके पर मौत हो गई.

By : Ark Sahuliyar
बिरनी प्रखंड में अज्ञात वाहन की चपेट में आई 12वीं की छात्रा, मौके पर मौत 

अमित कुमार/न्यूज़11 भारत 
गिरिडीह/डेस्क:
बिरनी प्रखंड के गारागुरु गांव में अज्ञात वाहन ने एक 12वीं की छात्रा को चपेट में लेने से मौके पर मौत हो गई. घटनास्थल  पर ही किशोरों को मौत हो गई. मृतका की पहचान प्रकाश वर्मा की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है..घटना के संबध में मृतका के पिता प्रकाश वर्मा ने बताया कि श्रावण मास में बाबाधाम बोलबम  जाने को लेकर उनकी  पुत्री भरकट्टा बाजार कपड़े खरीदारी करने के लिए परिवार बाइक पर सवार होकर आ रहे थे इस दरमियान में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें  अपनी चपेट में ले लिया.जिसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए.जिसके बाद वाहन  पुत्री को रौंदते हुए फरार हो गया. आक्रोशित  लोगों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  शव को सड़क पर सड़क को जाम कर दिया..घटना की सूचना मिलते ही सीओ संदीप कुमार मद्धेशिया भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय, एस आई जितेंद्र सिंह दल बल के साथ पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया और आगे की  कार्रवाई में जुट गए है.