गढ़वा जिले मे कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेशों में...

गढ़वा जिले मे कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेशों में स्पष्टता, पूर्व आदेश यथावत प्रभावी

गढ़वा जिले मे कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेशों में स्पष्टता पूर्व आदेश यथावत प्रभावी

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशानुसार समाहरणालय, गढ़वा (जिला स्थापना शाखा) द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति से संबंधित आदेशों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय जारी किया गया है. जिला प्रशासन द्वारा (दिनांक 14.03.2026) पूर्व में कार्यालय आदेश के माध्यम से गढ़वा जिला अंतर्गत विभिन्न अंचल कार्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया था. उक्त आदेश के आलोक में समाहरणालय, गढ़वा कार्यालय से निर्गत पृथक आदेश (अपर समाहर्ता) पत्र के माध्यम से किए गए पुनः स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला स्थापना कार्यालय से जारी आदेश (दिनांक 14.03.2026) ही यथावत एवं मान्य रहेगा तथा उसी के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था संचालित होगी. गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, स्पष्टता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि संबंधित कार्यालयों में कार्य निष्पादन प्रभावी ढंग से जारी रह सके.गौरतलब है की गढ़वा जिले के तत्कालीन उपायुक्त दिनेश यादव के द्वारा एक माह पहले 22 अंचल के ऑपरेटरों का स्थानांतरण किया गया था जहाँ उपायुक्त दिनेश यादव के तबादला होते ही गढ़वा के तत्कालीन अपर समाहर्ता राजमहेश्वरम ने बिना गढ़वा के उपायुक्त के अनुमोदन के ही 6 ऑपरेटरों को तबादला कर दिया गया था, तबादला अपर समाहर्ता राजमहेश्वरम द्वारा तब किया जब उनको लोहरदा जिला के उप विकास आयुक्त बनने का नोटिफिकेशन निकल चूका था, ऐसे मामला जैसे गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा को मिली उन्होंने त्वरित मामले की जाँच कराते हुए उस तबादला को निरस्त कर दिया गया.
 
संबंधित सामग्री

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक