300 मजदूरों की मौत का दावा, हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

300 मजदूरों की मौत

300 मजदूरों की मौत का दावा, हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र संख्या - 3 स्थित ABG कोलियरी मामले में PIL की गयी है

300 मजदूरों की मौत का दावा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट में जनहित जनहित याचिका दाखिल कर 300 मजदूरों की मौत का दावा किया गया. CBI जांच और कोल माफियाओं पर कार्रवाई की मांग की गयी है. धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र संख्या - 3 स्थित ABG कोलियरी मामले में PIL की गयी है. मामला तेतुलिया-2 सी भूमिगत खदान से जुड़ा है. बड़े पैमाने पर मौत और अवैध खनन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. बता दें कि, 27 मार्च 2023 को खदान में ‘रूफ फॉल’ की घटना हुई थी. इस घटना में 300 से ज्यादा मजदूरों के दबने और मौत का दावा किया गया.

वहीं, हादसे के बाद सबूत मिटाने और खदान के एंट्री प्वाइंट को मशीनों से बंद करने का आरोप है. पूरे इलाके को समतल कर निशान मिटाने की बात की गयी. लंबे समय से अवैध खनन जारी होने का दावा किया जा रहा है. तत्कालीन डीसी ने मामले की जांच का आदेश दिया था. इसको लेकर SIT तो बनी, लेकिन रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं हुआ. PIL में अवैध खनन से लगातार भू-धंसान की कई घटनाओं का भी जिक्र है.

याचिका में कथित कोल माफिया: रोहित यादव, नवल पाठक, भास्कर, BCCL के तत्कालीन CMD समीरण दत्ता, तत्कालीन गोविंदपुर क्षेत्र संख्या - 3 के GM गणेश चन्द्र शाह, अपर महा प्रबंधक उपेंद्र कुमार सिंह, प्रोजेक्ट ऑफिसर सुमन कुमार शरण और मैनेजर ABD कोलियरी बीडी राय पर कार्रवाई की मांग की गयी है. पूरे मामले की CBI से स्वतंत्र जांच कराने का आग्रह किया गया है. DGMS, NDRF की मदद से खदान की खुदाई कर अवशेष और कंकाल बरामद कर DNA जांच कराने की मांग. साथ ही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा देने की भी बात कही गयी. दोषियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की गयी. सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता सोमनाथ चटर्जी ने PIL दायर की है. 

यह भी पढ़ें- अगले 48 घंटे में फाइनल होगी India-US Trade Deal ! समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश तेज
 

संबंधित सामग्री

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

झारखंड

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ किया गया. इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में राज्यभर के उदीयमान शतरंज खिलाड़ियों, प्रतिष्ठित

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

झारखंड

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

राजगंज बाजार चौक निवासी एक सीमेंट व्यवसायी साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से लगभग 2 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली.

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 को सफल बनाने को लेकर बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयो

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय : आदित्य साहू

झारखंड

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय : आदित्य साहू

समाज और राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाने वाले महान विभूतियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उनके योगदान को दे रहा है उचित सम्मान

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

झारखंड

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान