न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: बोकारो के चास अंचल कार्यालय से एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि चास अंचल कार्यालय में सीआईडी की टीम आज (2 अप्रैल) जांच के लिए पहुंची है. मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सीआईडी के तरफ से बांधगोंडा में आर्यभट्ट सोसायटी के जमीन से जुड़े मामले को लेकर की जा रही है. जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि आज से पहले सीआईडी की टीम ने साल 2025 में वन भूमि मामले एक साथ कई ठिकानों पर छापामारी की थी. वहीं इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि तेतुलिया मौजे के खाता नंबर 59 प्लॉट नंबर 450- 426 के कुल रखवा एक एकड़ तीन डिसमिल जमीन फर्जीवड़े पर यह कार्रवाई की गयी है. सीआईडी की टीम इस जमीन से जुड़ी पुरानी पंजी और रिकॉर्ड चेक कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, अलावा तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ वन भूमि का भी जांच सीआईडी कर रही है. जहां भू-माफियाओं ने सरकारी अफसरों के साथ मिलकर इस कांड को अंजाम दिया है. वहीं इस मामले की जांच झारखंड तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर की जा रही है. इस मामले को लेकर बोकारो वन प्रमंडल के प्रभारी वनपाल सह वनरक्षी रुद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर धारा 406, 420, 467, 4680 471, 120बी/34 व 30(सी)/63 फॉरेस्ट एक्ट के तहत सेक्टर-12 थाना में 18 मार्च 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. वहीं जानकारी यह भी सामने आ रही है कि इस मामले की जांच के दौरान सीआईडी ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस मामले की जांच ईडी के द्वारा भी की जा रही है.
यह भी पढ़ें: बिष्णुगढ़ कांड को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की पीसी, न्यायिक जांच की मांग की