JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अनीश कुमार गिरफ्तार

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अनीश कुमार गिरफ्तार

jssc-cgl 2023 पेपर लीक मामले में cid की बड़ी कार्रवाई मुख्य आरोपी अनीश कुमार गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में चर्चित JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामले के मुख्य आरोपी अनीश कुमार को सीआईडी की टीम ने बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है. सीआईडी लंबे समय से अनीश की तलाश में जुटी थी. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी अनीश को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर सकती है, ताकि पेपर लीक से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके.

अनीश कुमार को Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) 2023 में हुए कथित पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले से जुड़ी कई अहम गुत्थियों के सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को सीआईडी गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं. जांच एजेंसी पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे संभव हैं.

ये भी पढ़ें- कोडरमा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, नगर पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

संबंधित सामग्री

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बिहार

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं