साइबर स्लेवरी के कांड में CID साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर से एक आरोपी गिरफ्तार

साइबर स्लेवरी के कांड में CID साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर से एक आरोपी गिरफ्तार

साइबर स्लेवरी के कांड में cid साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई जमशेदपुर से एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में युवाओं को नौकरी का झांसा देकर विदेश ले जाकर साइबर अपराध में धकेलने वाले गिरोह के खिलाफ सीआईडी साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में सरताज आलम को जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र से स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. 

जांच में खुलासा हुआ है कि अनधिकृत एजेंटों के जरिए राज्य के युवाओं से संपर्क कर उन्हें बैंकॉक, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड में डाटा एंट्री या अन्य आकर्षक नौकरियों का लालच दिया जाता था. विदेश पहुंचने के बाद उन्हें कथित स्कैम सेंटर में काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता था.

पीड़ितों को व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर विदेशी नागरिकों से संपर्क करने के निर्देश दिए जाते थे. इसके बाद व्हाट्सएप चैट के जरिए आकर्षक निवेश योजनाओं का झांसा देकर उन्हें फर्जी निवेश ऐप और वेबसाइट के लिंक भेजे जाते थे. सीआईडी की प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि युवाओं से दबाव बनाकर ऑनलाइन ठगी कराई जाती थी. मामले की आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया एक्शन टेकन रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त