न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षक दिवस के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कि शिक्षक - जीवन को दिशा देने वाले दीपस्तंभ होते हैं. आज शिक्षक दिवस पर मैं सभी गुरुजनों और शिक्षकों को नमन करता हूं. अपने पिता को याद करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरे शिक्षक, मेरे मार्गदर्शक स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरुजी हैं. स्नेह, संघर्ष, संवेदनशीलता और तटस्थता से भरा उनका जीवन मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है. आज बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी सीख, उनके विचार और आदर्श हमेशा शक्ति प्रदान करते रहेंगे. शिक्षक दिवस दिवस पर सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
ये भी पढ़ें- इंसानियत से राजनीति तक- पिता और गुरुजी की शिक्षा मेरी सबसे बड़ी ताक़त: डॉ इरफान अंसारी