धुर्वा के अंश-अंशिका की बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत ने जतायी खुशी, रांची पुलिस के अभियान को सराहा

X पर पोस्ट कर राज्य के आपराधिक गिरोहों को दी सख्त चेतावनी

By : News11 Bharat
धुर्वा के अंश-अंशिका की बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत ने जतायी खुशी, रांची पुलिस के अभियान को सराहा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा के दोनों मासूम बच्चों, अंश और अंशिका की बरामदगी पर हर्ष व्यक्त किया और अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए रांची पुलिस टीम की सराहना की है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने पोस्ट में लिखा- 

अपहरण कर्ताओं के चंगुल से आजाद हुईं दो मासूम जिंदगियां. आखिर कोई इतना कैसे गिर सकता है? व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए पिछले कुछ दिन काफी परेशान करने वाले रहे. शुरुआत में सफलता नहीं मिल रही थी लेकिन फिर जिस ढंग से दूसरे राज्य में हुई इसी ढंग की घटना के तार जोड़ रांची पुलिस ने अपराधियों तक पहुंच कर बच्चों को मुक्त करवाया है, वह प्रशंसनीय है.

हम इस जांच अभियान को यहीं नहीं छोड़ने जा रहे हैं. राज्य एवं राज्य से बाहर घटित हुई ऐसी घटनाओं का गहन पड़ताल करते हुए, अपराधी गिरोह की कमर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी.

@ranchipolice समेत @JharkhandPolice की टीम को तत्परता और कार्यकुशलता के लिए बहुत-बहुत बधाई. तथा हमारे बच्चों - अंश और अंशिका के परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं.

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से परिवार को जोड़ने का उपायुक्त

 को निर्देश दिया. उन्होंने लिखा कि योजनाओं से जुड़ जाने के बाद उन्हें सूचित भी किया जाये

height=749

height=466

यह भी पढ़ें: अंश-अंशिका रांची पहुंचे, रांची पुलिस बरामदगी के बाद बच्चों को वापस लेकर लौटी, रांची में जश्न का माहौल

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.