संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पुरन्धर बिगहा के पास आज रात करीब 8:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने तीन से चार राऊंड गोलीबारी कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी, मृतक की पहचान सिद्धार्थ नगर जपला निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह थाना- हुसैनाबाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है फिलहाल पुलिस क्षेत्र में नाकाबंदी कर अज्ञात अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है
अनेक मामलों में मृतक आरोपी और जमानत पर था बाहर
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह आर्म्स एक्ट, रंगदारी, जानलेवा हमला और आबकारी अधिनियम समेत दर्जनों गंभीर मामलों में आरोपी था और हाल ही में जमानत (बेल) पर जेल से बाहर आया हुआ था। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आपसी रंजिश और आपराधिक गिरोहों के कोण से भी मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: 108 एम्बुलेंस सेवा का टेंडर निरस्त कर एक सप्ताह के भीतर जिला स्तर पर संचालन शुरू करे सरकार - एम्बुलेंस कर्मचारी संघ