न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में दखल-दिहानी की कार्रवाई को लेकर बुधवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. खादगढ़ा सभी मंडी और मिलन चौक के पास बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और विरोध जताते हुए रोड जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस-प्रशासन की टीम रातु कब्रिस्तान के समीप दखल-दिहानी की कार्रवाई के लिए पहुंची थी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया था. प्रशासन की ओर से जमीन खाली करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था. सूत्रों के अनुसार, आज फिर से प्रशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित हैं. इसी को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही हैं.
यह भी पढ़े: रांची: एनएचएम में 298 संविदा पदों की बहाली रद्द, सीएमओ ने जांच के दिए निर्देश