चंदनकियारी: रात में भटक रहा विक्षिप्त युवक सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया गया

चंदनकियारी: रात में भटक रहा विक्षिप्त युवक सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया गया

चंदनकियारी रात में भटक रहा विक्षिप्त युवक सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया गया

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  चंदनकियारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेलडीह में रात्रि के समय एक विक्षिप्त युवक के इधर-उधर घूमने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर थाना लाई.

थाना में युवक से पूछताछ कर उसके नाम-पते का सत्यापन किया गया, जिसमें उसने अपना नाम संजय मुर्मू, पिता कहा मुर्मू एवं पता आसनसोल (पश्चिम बंगाल) बताया. इसके बाद चंदनकियारी पुलिस ने बंगाल पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर युवक के परिजनों से जानकारी साझा की.

सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चंदनकियारी थाना पुलिस ने युवक को थाना वाहन के माध्यम से सुरक्षित रूप से पुरुलिया भेज दिया, जहां उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया गया.

चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस हमेशा मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती है.

यह भी पढ़ें: चैती दुर्गा पूजा महोत्सव पर देवरी के चैती दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

संबंधित सामग्री

भागलपुर: मशाकचक में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराएदार समेत तीन गिरफ्तार

बिहार

भागलपुर: मशाकचक में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराएदार समेत तीन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से तपोवन मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से तपोवन मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की

चैती दुर्गा पूजा महोत्सव पर देवरी के चैती दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

झारखंड

चैती दुर्गा पूजा महोत्सव पर देवरी के चैती दुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

दुःखद: चाईबासा के टुंगरी में कम अंक आने पर DAV के छात्र ने की आत्महत्या

झारखंड

दुःखद: चाईबासा के टुंगरी में कम अंक आने पर DAV के छात्र ने की आत्महत्या

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर घायल

झारखंड

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर घायल