प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अख...

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत

राजेश गुप्ता/न्यूज 11 भारत 

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: केंद्रीय मार्केट बोकारो थर्मल में आयोजित मां चैती दुर्गा पूजा समारोह प्रतिमा विसर्जन के साथ शनिवार को सम्पन्न हो गया. यहां बोकारो थर्मल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजे बाजे के साथ पूजा समिति के लोगों ने प्रतिमा को बोकारो थर्मल में भ्रमण कराया तथा सिक्स यूनिट कोनार नदी में प्रतिमा का विसर्जन कर दिया. वही शुक्रवार को बोकारो थर्मल क्लब मैदान में आयोजित लाठी खेल एवं नाटक व झाकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नया बस्ती अखाड़ा कमिटी, द्वितीय स्थान मुर्गी फार्म अखाड़ा कमिटी एवं तृतीय स्थान हरिजन बस्ती कमिटी रही जिन्हें पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, भाजपा वरीय नेता भरत यादव, श्रवण सिंह, पीजी सेन, सच्चिदा नन्द यादव,मंटू प्रसाद, गोविंदपुर सी पंचायत मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि विकाश सिंह उफ़ बबलू, बी पंचायत मुखिया चंद्रदेव घासी, डी पंचायत मुखिया चन्दना मिश्रा, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव, सीमा देवी, रामलाल पासवान,बिस्वजीत समादार,बिनोद सिंह,मनीष नायक, दीपक वर्मा, रिंकू सिंह, सुपन समाज मुखिया प्रदीप राम, राजकुमार राम ,अरघा बासु सहित कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: जपला में भव्य शोभायात्रा के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ श्रीरामनवमी पर्व

संबंधित सामग्री

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

झारखंड

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

झारखंड

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

जपला में भव्य शोभायात्रा के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ श्रीरामनवमी पर्व