न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की तथा इसके रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.
बैठक में नड्डा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक देश को पूर्णतः फाइलेरिया मुक्त बनाना है. उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों — मंत्री, सांसद एवं विधायक — से आग्रह किया कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें और जन-जन तक जागरूकता फैलाएँ. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसलिए जनता से अपील है कि वे अभियान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें.
इस अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की प्रगति से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि पूर्व में 9 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को 100 प्रतिशत सफलता के साथ संचालित किया गया है, जहाँ व्यापक जागरूकता अभियान, दवा वितरण तथा मच्छर नियंत्रण के उपाय किए गए. सभी सिविल सर्जनों को जन-जागरूकता एवं रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं.
डॉ. अंसारी ने बताया कि वर्तमान में 14 जिलों — बोकारो, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, कोडरमा, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़, रांची, साहिबगंज एवं सिमडेगा — में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लगभग 1.75 करोड़ लक्षित आबादी को फाइलेरिया निरोधी दवा दी जा रही है. उन्होंने जनता से अपील की कि छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को छोड़कर सभी लोग निःसंकोच दवा का सेवन करें. रांची एवं खूंटी जिलों में शत-प्रतिशत दवा सेवन का उदाहरण सराहनीय रहा है.
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसमें 22 विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया है कि कम से कम 95 प्रतिशत लक्षित आबादी को दवा सेवन सुनिश्चित किया जाए. जिन क्षेत्रों में दवा सेवन कम है या विरोध अधिक है, वहाँ विशेष रणनीति के तहत निगरानी बढ़ाई गई है. दवा वितरण कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है तथा 14 जिलों के 87 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों का उन्मुखीकरण किया जा चुका है.
ग्रामीण क्षेत्रों में सहिया कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं दीवार लेखन के जरिए जागरूकता बढ़ाई जा रही है. डॉ. अंसारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि झारखंड सरकार इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने केंद्र सरकार से झारखंड के लिए विशेष ध्यान एवं अतिरिक्त वित्तीय सहायता का भी आग्रह किया, ताकि राष्ट्रीय कार्यक्रमों को राज्य में प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.
ये भी पढ़ें- पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य
संबंधित सामग्री
चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज
आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.
करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार
रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय