घाघरा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर से 52 काड़ा भैंसे बरामद, एक गिरफ्तार

घाघरा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, दो कंटेनर से 52 काड़ा भैंसे बरामद, एक गिरफ्तार

घाघरा में मवेशी तस्करी का भंडाफोड़ दो कंटेनर से 52 काड़ा भैंसे बरामद एक गिरफ्तार

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी गांव के समीप शुक्रवार की रात बजरंग दल के सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से अवैध रूप से दो कंटेनरों में लदे 52 काड़ा भैंसों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाघरा बजरंग दल के सदस्य छठ मोहल्ला स्थित सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होकर अपने-अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गुमला की ओर से काफी तेज रफ्तार में आ रहे दो कंटेनर घाघरा चांदनी चौक की दिशा में बढ़ रहे थे, जिनकी चपेट में आते-आते बजरंग दल के सदस्य बाल-बाल बच गए. इस घटना की त्वरित सूचना दूरभाष के माध्यम से घाघरा थाना प्रभारी को दी गई.

सूचना के बाद बजरंग दल के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने दोनों कंटेनरों का पीछा किया और देवाकी गांव के समीप उन्हें रुकवाकर पूछताछ की. संदेह होने पर कुछ लोगों ने कंटेनर के ऊपर झांककर देखा, जहां बड़ी संख्या में काड़ा भैंसे लदे हुए पाए गए. इसके बाद इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी पुनीत मिंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों कंटेनरों को जब्त कर थाना ले आए. शनिवार को इस मवेशी तस्करी मामले में संलिप्त घाघरा थाना क्षेत्र के पतागांई गांव निवासी मोहम्मद साबिद मीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

इस संबंध में थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि मवेशी तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई के लिए तहकीकात जारी है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, कुल पांच एकड़ अवैध खेती विनष्ट

संबंधित सामग्री

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

झारखंड

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था.

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.

BRICS समिट में भी

देश-विदेश

BRICS समिट में भी 'TROIKA' का जिक्र, जानिए भारत की धरती से कैसे बदल सकता है वैश्विक राजनीति का प्रभुत्व ? 

BRICS 2026 समिट में PM मोदी ने किया 'TROIKA' का जिक्र, विश्व की राजनीति में क्यों चर्चा में है 'RIC' संवाद ?