उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: राजगंज में शनिवार शाम केयर फॉर सोसाइटी संस्था के तत्वावधान में मौन कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. कैंडल मार्च की शुरुआत राजगंज लाल बाजार स्थित हरिहर शिव मंदिर से हुई.
हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए संस्था के युवक हरिहर शिव मंदिर से निकलकर राजगंज बाजार एवं थाना कुल्ही होते हुए बजरंगबली मंदिर परिसर पहुंचे. वहां 40 शहीद जवानों की तस्वीर वाले बैनर के सामने कैंडल रखकर सभी ने शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस दौरान उपस्थित युवाओं ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए मौन धारण किया और देश के लिए उनके योगदान को नमन किया. कार्यक्रम में केयर फॉर सोसाइटी संस्था के कई सदस्य एवं स्थानीय युवा मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली व कटहर टोली में मांगा समर्थन