न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पूरे झारखंड में नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो गया है. इस बीच खबर निकल के सामने आ रही है कि गढ़वा में नगर परिषद चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर JMM समर्थित उम्मीदवार संतोष केसरी के लिए खूब जोर लगते हुए नजर आ रहे हैं. पूर्व मंत्री सह झामुमो के महासचिव मिथिलेश ठकुर से न्यूज 11 भारत की खास बातचीत में कहा कि शहर की सरकार में झामुमो का कब्जा होगा. गढ़वा में हमारी जीत तय है बस औपचारिकता बाकी है. बागी मासूम रजा के सवाल पर कहा कि अच्छा हुआ ऐसे लोगों की पहचान जल्द हो गई. EVM से छेड़छाड़ करने वाले बैलट से भाग रहे हैं. बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधा है.
यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस और ACB के दुरुपयोग का लगाया आरोप