कारोबारी विनय सिंह को कंपनी हड़पने और धोखाधड़ी केस में लिया गया रिमांड पर, बढ़ी कानूनी मुश्किलें

कारोबारी विनय सिंह को कंपनी हड़पने और धोखाधड़ी केस में लिया गया रिमांड पर, बढ़ी कानूनी मुश्किलें

कारोबारी विनय सिंह को कंपनी हड़पने और धोखाधड़ी केस में लिया गया रिमांड पर बढ़ी कानूनी मुश्किलें

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
वन भूमि और सेवायत भूमि घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार ऑटोमोबाइल व्यापारी विनय सिंह की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने गुरुवार को उन्हें कांड संख्या 458/2025 में औपचारिक रूप से गिरफ्तार (रिमांड) कर लिया है. ताजा गिरफ्तारी के साथ ही अब वे कुल चार मामलों में आरोपी हैं. इनमें से केवल शराब घोटाले से जुड़े एक मामले में ही उन्हें राहत मिली है, जबकि बाकी मामलों में जमानत हासिल करना अभी बाकी है. सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद ही उनकी जेल से रिहाई संभव होगी.

जगन्नाथपुर थाना में दर्ज है ताजा मामला
विनय सिंह के खिलाफ ACB में तीन मामले दर्ज हैं, जबकि एक केस रांची के जगन्नाथपुर थाना में दर्ज है. जिस मामले में उन्हें रिमांड पर लिया गया है, वह इसी थाना क्षेत्र का है. प्राथमिकी में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और उनके करीबी कारोबारी विनय सिंह समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी और एक कंपनी को अवैध रूप से हड़पने का आरोप लगाया गया है.

कंपनी पर कब्जा करने की साजिश का आरोप
एफआईआर के अनुसार आरोपियों में विनय चौबे, विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, अरविंद वर्मा, विशाल सिंह, राजेश कुमार सिन्हा और राजीव कुमार झा शामिल हैं. शिकायतकर्ता दीपक कुमार (अरगोड़ा निवासी) ने आरोप लगाया है कि विनय चौबे और विनय सिंह ने मिलकर एक आपराधिक षड्यंत्र रचा, जिसके तहत उनकी कंपनी पर जबरन कब्जा कर लिया गया. इतना ही नहीं, आरोपियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजने की साजिश रची.

ये भी पढ़ें- लालपुर स्थित नरेश केजरीवाल के आवास में भी ED की छापेमारी, कई दस्तावेजों को खंगाल रही जांच एजेंसी 

संबंधित सामग्री

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

बिहार

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन,  2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

झारखंड

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन, 2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

झारखंड

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

मोहम्मद शकीर नामक संवेदक ने लगायी सबसे बड़ी बोली

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बिहार

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, तीन अलग-अलग छापेमारी में वाहन जब्त

झारखंड

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, तीन अलग-अलग छापेमारी में वाहन जब्त

बालू घाट जाने वाले मार्ग को किया अवरुद्ध