न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: सनराइज पब्लिक स्कूल, उमेडंडा, बुढ़मू में साइंस एग्जिविशन का भव्य आयोजन शुक्रवार को किया गया, जो छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन बना. इस सफलता में विद्यालय के छात्रों के उत्साह और शिक्षकों के सराहनीय योगदान ने मुख्य भूमिका निभाई.प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और कृषि जैसे दर्जनों विषयों पर आकर्षक स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता का लोहा मनवाया. विभिन्न रासायनिक प्रयोगों के माध्यम से उन्होंने विज्ञान की परिभाषा को जीवंत कर दिया और केमिकल प्रभावों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया.
अभिभावक भी इन स्टॉल्स पर पहुंचे और छात्रों व शिक्षकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर गद्गद हो गए.इस अवसर पर अनिरुद्ध कुमार मिश्रा, स्नेहा नायक, धनेश्वर कुमार, राकेश कुमार कुशवाहा, रिया कुमारी, प्रिया रानी के अलावा प्रधानाध्यापक मानपुरण प्रजापति, निदेशक रविकांत कुमार और विक्रांत नायक का योगदान सराहनीय रहा. इस आयोजन ने न केवल छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा जगाई, बल्कि समुदाय को विज्ञान के प्रति प्रेरित भी किया.
यह भी पढ़ें: महागामा में चुनावी तैयारी तेज, सागर सोरेन के समर्थन में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक