न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के बीच अचानक दुल्हन के भाई का अपहरण की घटना को अंजाम दे कर अपराधियों हड़कंप मचा दिया. जिसके बाद नगड़ी थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी नारायण कुमार, सोनू कुमार, सुमित कुमार और हर्ष कुमार, सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
बैंक्वेट हॉल से ही सुमित सोनी का जबरन कार में बिठाकर अपहरण किया गया था. अपहरण के बाद अपराधियों ने 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी. गिरफ्तार आरोपियों में नारायण कुमार, सोनू कुमार, सुमित कुमार और हर्ष कुमार शामिल हैं. सभी बिहार के रहने वाले हैं. मामले में पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद किया है.
शादी समारोह के बीच अचानक हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया. हालांकि, नगड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए.
ये भी पढ़ें- ED के समन की अवहेलना मामले में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, HC ने ट्रायल जारी रखने का दिया निर्देश
बहन की शादी में शामिल सुमित सोनी का अपहरण, बैंक्वेट हॉल से ही जबरन कार में बिठाकर ले गए अपराधी, रांची पुलिस का खुलासा
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.