Vaibhaw Vikram
न्यूज11 भारत
रांची/ डेस्क: रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आवास के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. हादसे में कार चालक 20 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, युवती काफी तेज रफ्तार में कार चला रही है. तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए. वहीं घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गई है. यह भी पढ़ें: यूपी में पत्नी से लड़ाई कर ससुराल पहुंचा पति, गुस्से में आकार कर ली आत्महत्या
झारखंड