न्यूज11 भारत
बड़कागांव/डेस्क: प्रखंड के बादम पंचायत अंतर्गत ग्राम बाबूपारा में घर में घुस कर बुजुर्ग दंपत्ति की बीती रात निर्मम हत्या कर दी गई. बाबूपारा निवासी शिक्षक रामविलास दास के पिता वकील राम लगभग 80 वर्ष एवं माता झूनिया देवी 60 वर्ष की निर्मम हत्या अज्ञात लोगों के द्वारा कर दी गई. घटना की जानकारी आस पास के लोगों को सुबह 6 बजे हुई. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. बताते चलें वकील राम विकलांग थे. इस निर्मम हत्या से लोगों में भय और रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द घटना के उद्भेदन की मांग की है.
वकील राम और झुनिया देवी के 4 पुत्र और एक पुत्री थी. घटना की सूचना पा कर आए परिजनों के चीख पुकार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, एस आई अमित कुमार, ए एस आई दीपक रौशन लकड़ा सहित सशस्त्र बल के जवान घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं. घटना की छान बिन की जा रही है. ग्रामीणों ने घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस से डॉग स्क्वायड की मांग की है.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा में चुनावी दंगल की बढ़ी सरगर्मी, जनता का उतरता चढ़ता रुझान महाबलियों के छुड़ा रही छक्के