BREAKING: बोकारो के चर्चित तेतुलिया मौजा वन भूमि मामले में शैलेश सिंह और विमल अग...

BREAKING: बोकारो के चर्चित तेतुलिया मौजा वन भूमि मामले में शैलेश सिंह और विमल अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

breaking बोकारो के चर्चित तेतुलिया मौजा वन भूमि मामले में शैलेश सिंह और विमल अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

रांची/डेस्क: 

न्यूज11  भारत: बोकारो के चर्चित तेतुलिया मौजा वन भूमि मामले में अपराध अनुसंधान विभाग द्वार दर्ज कांड में आरोपी शैलेश सिंह एवं राजवीर कंस्ट्रक्शन के विमल अग्रवाल का अग्रिम जमानत याचिका जस्टिस संजय द्विवेदी की अदालत ने खारिज कर दिया है. 

अगर सीआईडी द्वारा गिरफ्तार नहीं करती है तो अब आरोपियों के पास सुप्रीम कोर्ट जाने या कोर्ट में सरेंडर कर नियमित जमानत याचिका दाखिल करने का विकल्प बचा है.  

विदित हो कि इस मामले में सुप्रीम कॉर्ट में याचिका पर सुनवाई चल रही है. 
सुप्रीम कोर्ट ने बोकारो जिला प्रशासन से उक्त जमीन के नेचर से संबंधित दस्तावेज का रिपोर्ट मांगा है. वहीं अपराध अनुसंधान विभाग ने भी उक्त जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन का म्यूटेशन/जमाबंदी किए जाने का पर्याप्त साक्ष्य संकलन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था और केस डायरी में फर्जीवाड़ा का विवरण अंकित किया है.

इससे पूर्व सीआईडी ने मामले में इजहार हुसैन,अख्तर हुसैन एवं राजवीर कंस्ट्रक्श के निदेशक पुनीत अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.  वहीं शैलेस सिंह एवं विमल अग्रवाल पर सीआईडी ने वारंट भी जारी किया है, लेकिन उच्च न्यायालय द्वारा पीड़क कार्रवाई पर अंतरिम  रोक के कारण सीआईडी ने दोनों को गिरफ्तार नहीं किया था. अब दोनों का अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद सीआईडी द्वारा गिरफ्तारी की. सम्भावना बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: धनबाद: शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस का मास्टर-प्लान तैयार, जिले को सेक्टर-जोन में बांटकर कड़ी निगरानी के निर्देश
 
संबंधित सामग्री

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल