बरवाडीह मंडल में सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

By : Admin
बरवाडीह मंडल में सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा एवं समर्पण भाव से जोड़ते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बरवाडीह मण्डल की ओर से सोमवार को पुराना ब्लॉक परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष सह शिविर संयोजक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

शिविर का उद्घाटन छिपादोहर मंडल के वरिष्ठ जनसंघी अशोक यादव ने फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाना कार्यकर्ताओं की सकारात्मक सोच और समाज सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है. रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से अनेक जिंदगियाँ बचाई जा सकती हैं.”

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. रक्तदान करने वालों में जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता कन्हाई सिंह, अमित कुमार, मनोज प्रसाद, अचल सिंह, विकास कुमार प्रजापति, रवि माली, वरुण सिंह, मनोज यादव और प्रवीण कुमार शामिल रहे.

भाजपा महामंत्री मनोज प्रसाद ने कहा कि “रक्तदान महादान है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके.”

शिविर में कार्यक्रम सह संयोजक पारस जायसवाल, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, जिला विशिष्ट कार्यसमिति सदस्य कन्हाई प्रसाद, किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य नंददेव सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, अनुसूचित जाति मोर्चा के दिलीप पासवान, उज्ज्वल कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दीं. साथ ही तय किया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: रीजनल मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिन्हा ने जादूगोड़ा में छह दुर्गापूजा पंडालों का किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.