न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची सिविल कोर्ट परिसर में आज 1 अगस्त को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है. कोर्ट के न्याययुक्त एके मिश्रा ने ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया. कैंप में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता भी रक्तदान कर रहे हैं.
न्याययुक्त एके राय ने सभी लोगों से की इस मुहिम में जुड़ने की अपील की है. उन्होंने कहा कि आपका एक यूनिट ब्लड किसी की जान बचा सकता है, इसलिए आप सभी से रक्त दान करने की अपील है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में पहली बार! रिम्स में शुरू हुई गर्भ में पल रहे शिशु की आनुवांशिक जांच, जानिए फीस और अन्य जानकारी