बहरागोड़ा वीर शहीद रघुनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रहीत

By : News11 Bharat
बहरागोड़ा वीर शहीद रघुनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रहीत

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: चूआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह की पावन स्मृति में राजला बांध पंचायत भवन में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. यह शिविर भारतीय आदिवासी भूमिज समाज, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ. वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया. रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए विधायक ने कहा रक्तदान महादान है. एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्त का दान किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकता है. समाज के युवाओं की यह भागीदारी सराहनीय है. इस अवसर पर शिविर में उत्साह के साथ भूमिज समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.मौके पर मुखिया डोमा नायेक, साधन नायेक, शंभू नायक सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: होलिका दहन सोमवार को, डांडा रोपण के साथ शुरू हुई पूजा-अर्चना

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.