मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत बाघरा में खान निरीक्षक विश्वनाथ उरांव, अंचल अधिकारी अमीर हामज़ा, और थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बिना कागजात के गिट्टी लदा ट्रेक्टर पकड़ा है.
शनिवार को ये अधिकारी बेंगाबाद के बघरा गांव समीप चल रहे क्रेशर की जांच करने पहुंचे थे, तभी एक गिट्टी लदा ट्रेक्टर दिखा. अधिकारियों को देखते ही चालक वाहन वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया. काफी देर तक वाहन मालिक का इंतजार करने के बाद, अधिकारियों ने वाहन को बेंगाबाद पुलिस को सौंप दिया.
खान निरीक्षक विश्वनाथ उरांव ने बताया कि बिना कागजात के गिट्टी लदा ट्रेक्टर पकड़ा गया है, और वाहन मालिक और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया प्रखंड स्तरीय खनन टास्क फोर्स के द्वारा अवैध कार्य के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का राज्य सरकार पर तीखा प्रहार- झारखंड में अपराधियों का बोलबाला