यूरिया की कालाबाजारी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के औचक निरीक्षण के बाद दो खाद...

खाद दुकानों के लाइसेंस रद्द करने के निर्देश

यूरिया की कालाबाजारी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के औचक निरीक्षण के बाद दो खाद दुकानों के लाइसेंस रद्द करने के निर्देश

पलामू जिला परिषद की बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा खाद और विशेष रूप से यूरिया की कालाबाजारी तथा किसानों को समय पर खाद-बीज न मिलने की गंभीर शिकायतें उठाई गई थीं.

यूरिया की कालाबाजारी वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के औचक निरीक्षण के बाद दो खाद दुकानों के लाइसेंस रद्द करने के निर्देश

न्यूज़11 भारत 
भरनो/डेस्क:
पलामू जिला परिषद की बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा खाद और विशेष रूप से यूरिया की कालाबाजारी तथा किसानों को समय पर खाद-बीज न मिलने की गंभीर शिकायतें उठाई गई थीं. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने डाल्टनगंज के छह मुहान स्थित खाद विक्रेताओं की दुकानों का खुद औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दुकानों पर रेट चार्ट न होने और यूरिया की जमाखोरी जैसी कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ कि 'न्यू कोमल खाद बीज भंडार' को करीब 1 लाख 3 हजार रुपये मूल्य की 400 से अधिक यूरिया की बोरियां आवंटित की गई थीं. इसके बावजूद, जब किसान वहां खाद लेने पहुंचे तो उन्हें यूरिया उपलब्ध न होने की बात कहकर वापस भेज दिया गया. कुछ दुकानदारों द्वारा स्टॉक को दुकान के बजाय गोडाउन में छिपाकर रखने की बात भी सामने आई. इस तरह की जमाखोरी और अनियमितताओं को देखते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जिला कृषि पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से 'भोला खाद बीज भंडार' और 'न्यू कोमल खाद बीज भंडार' के लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया.

वित्त मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि पलामू हमेशा से सुखाड़ की मार झेलता रहा है, ऐसे में किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हमारी सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और खाद-बीज की कालाबाजारी या जमाखोरी कर किसानों को ठगने वाले दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.इस औचक निरीक्षण के दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त (DDC), जिला कृषि पदाधिकारी, जिला परिषद के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह (टूटू), प्रमोद, संग्राम सिंह और विजय राम सहित कई जिला परिषद सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे.

संबंधित सामग्री

बाघमारा: 11वीं कक्षा के छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, शिक्षक ने उस पर हमला करवाने का आरोप 

झारखंड

बाघमारा: 11वीं कक्षा के छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, शिक्षक ने उस पर हमला करवाने का आरोप 

धनबाद के बाघमारा क्षेत्र में मंगलवार को एक 11वीं कक्षा के छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है.

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए डीएसई कार्यालय के क्लर्क व सेवानिवृत्त शिक्षक, एसीबी ने किया गिरफ्तार

झारखंड

घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए डीएसई कार्यालय के क्लर्क व सेवानिवृत्त शिक्षक, एसीबी ने किया गिरफ्तार

समाहरणालय परिसर स्थित जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कार्यालय में कार्यरत क्लर्क रंजीत कुजूर और सेवानिवृत्त शिक्षक वत्स रविकांत को एसीबी रांची की टीम ने कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया

खलारी में अपात्र राशन कार्डधारकों पर प्रशासन सख्त, 15 दिन में राशि लौटाएं, नहीं तो होगी एफआईआर

झारखंड

खलारी में अपात्र राशन कार्डधारकों पर प्रशासन सख्त, 15 दिन में राशि लौटाएं, नहीं तो होगी एफआईआर

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम  के तहत सरकारी राशन का अनुचित लाभ लेने वाले अपात्र राशन कार्डधारकों पर अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

झारखंड

डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्धारित समयसीमा के भीतर फॉर्म वितरण के साथ-साथ शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

पलामू जिला परिषद की बैठक स्थगित, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

झारखंड

पलामू जिला परिषद की बैठक स्थगित, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया फैसला