पांकी में भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान: अंत्योदय ही हमारी मूल विचारधारा - लवली गुप्ता

पांकी में भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान: अंत्योदय ही हमारी मूल विचारधारा - लवली गुप्ता

पांकी में भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान अंत्योदय ही हमारी मूल विचारधारा - लवली गुप्ता

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू के पांकी स्थित बाबा मैरेज हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विश्वजीत सिंह ने की. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता और जिला महामंत्री विजय ठाकुर समेत अन्य अतिथियों ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया.

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता ने जोर देकर कहा कि अंत्योदय भाजपा की मूल विचारधारा है जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकात्म मानववाद के सिद्धांत को अपनाने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ सबका विकास' मंत्र को धरातल पर उतारने का आह्वान किया. वहीं संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने बूथ स्तर और पन्ना प्रमुख की मजबूती पर बल दिया ताकि पार्टी को और भी सशक्त बनाया जा सके. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि चुनमुन पांडे और श्यामनंदन ओझा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन सत्येंद्र सिंह ने किया.

यह भी पढ़ें: दानाडीह बाजार में गंदगी का अंबार, संक्रमण का खतरा बढ़ा, वर्षों से नहीं हुई सफाई, स्थानीय लोग परेशान, प्रशासन से समाधान की मांग

संबंधित सामग्री

असम में भाजपा पर दीपिका पांडेय सिंह का हल्ला बोल, कांग्रेस की गारंटियों के साथ बदलाव का आह्वान

झारखंड

असम में भाजपा पर दीपिका पांडेय सिंह का हल्ला बोल, कांग्रेस की गारंटियों के साथ बदलाव का आह्वान

जमशेदपुर में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

झारखंड

जमशेदपुर में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल मार्च

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने  हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

देश-विदेश

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत को भूकम्प के तेज झटकों ने हिलाया, डर के मारे लोग घर छोड़कर भागे

कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स 

झारखंड

कल राजधानी रांची के कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स 

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार

झारखंड

जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध थाना टीम ने शातिर साइबर ठग को किया गिरफ्तार